चिरंजीवी की पार्टी को वोट नहीं देने पर पिता की हत्या
यह घटना तटीय आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम जिले की है, जहां गुरुवार को हुए पहले चरण के मतदान के बाद बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। इस मामले का खुलासा शनिवार को हुआ।
पुलिन ने कहा कि 23 वर्षीय कोसुरु राजूबाबू उस समय गुस्से में आ गया जब उसने यह सुना कि उसके 55 वर्षीय पिता कोसुरु बुल्लाब्बाई ने तेलुगू देशम पार्टी को अपना वोट दिया है तो उसने गुरुवार रात पिता को चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी।
इसके बाद राजूबाबू ने उसी रात कुछ ग्रामीणों की मदद से गांव के बाहरी इलाके में पिता का अंतिम संस्कार कर दिया और अगले दिन लोगों से कहा कि उनका निधन हो गया।
ग्रामीणों को इस पर शक हुआ और उनमें से एक व्यक्ति ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया।
इसके बाद पुलिस ने राजूबाबू को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में उसने चिरंजीवी की पार्टी को वोट नहीं देने के कारण पिता की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications