अपनी बेटी को 'बेचे' जाने की खबरों से आहत है रुबिना की मां
खुशी ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी और रुबिना की बहन ने उन्हें दो सप्ताह पहले ही इस संबंध में जानकारी दी थी लेकिन उन्होंने इस पर यकीन नहीं किया था।
खुशी ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "मेरी बड़ी बेटी साना ने मुझे इस संबंध में दो सप्ताह पहले ही जानकारी दी थी लेकिन मैंने उसकी बातों पर यह सोचकर यकीन नहीं किया था कि मेरा पूर्व पति रफीक कुरैशी ऐसा कर ही नहीं कर सकता है। अब जबकि मेरी बेटी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मशहूर हो चुकी है, रफीक उसकी कीमत वसूलना चाहता है।"
ब्रिटेन की वेबसाइट 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' ने एक स्टिंग ऑपरेशन के जरिए यह खुलासा किया है कि रफीक अपनी बेटी नौ साल की बेटी रुबिना को बेचकर अमीर बनने की षड़यंत्र रच रहा है।
रफीक ने अपनी बेटी के सौदे के बदले फर्जी ग्राहक बनकर आए वेबसाइट के पत्रकारों से दो लाख पाउंड की मांग की थी। रिपोर्टर दुबई के एक अमीर शेख के वेष में रफीक से मिले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications