यमुना का जलस्तर गिरने से ताज की सुरक्षा को खतरा (लीड-1)
इस नीति के तहत ताज महल के पीछे के हिस्से में पुलिस को रोजाना मोटरबोट के जरिए गश्त करना है। इसका कारण यह है कि इस क्षेत्र में रोजाना हजारों पर्यटक आते हैं। पानी का स्तर काफी कम होने के कारण मोटरबोट ताज के पीछे के हिस्से तक पहुंच नहीं पा रही है।
आगरा के जिलाधिकारी आशीष गोयल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रेम प्रकाश ने बताया कि उन्होंने शनिवार को सुरक्षा का जायजा लेने के लिए ताज के पीछे के हिस्सा का दौरा करने का फैसला किया था लेकिन पानी कम होने के कारण इस काम के लिए विशेष तौर पर खरीदी गई मोटरबोट नियत स्थान तक पहुंच ही नहीं सकी।
अधिकारियों ने बताया कि पानी का स्तर तीन फुट ही रह गया है जबकि इस बोट के लिए कम से कम पांच से छह फुट पानी की जरूरत होती है। मोटरबोट के ताज के पीछे के हिस्से तक नहीं पहुंच पाने के कारण इस स्मारक की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications