ऋण प्रवाह सुनिश्चित करे रिजर्व बैंक : एसोचैम
औद्योगिक संगठन एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसोचैम) की ओर से तैयार एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उद्योग जगत के करीब 92 फीसदी मुख्य कार्यकारी अधिकारियों का मानना है कि आरबीआई को अपनी मौद्रिक नीति में विकास की गति का मूल्यांकन करना चाहिए।
'आरबीआई मोनेट्री पोलिसी प्रोस्पेक्ट्स' नामक इस सर्वेक्षण रिपोर्ट में देश की अर्थव्यवस्था को विकास की राह पर लाने के लिए जरूरी कदमों के बारे में उद्योग जगत की राय शामिल की गई है।
सर्वेक्षण में शामिल अधिकारियों का कहना है कि टेक्सटाइल्स, आभूषण और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में ऋण के प्रवाह को बढ़ाने की जरूरत है।
रिपोर्ट के मुताबिक आर्थिक मंदी के असर से उबरने के लिए विनिर्माण क्षेत्र में निवेश बढ़ाने की जरूरत है।
सर्वेक्षण में शामिल अधिकतर अधिकारियों ने कहा कि रियल एस्टेट क्षेत्र पर लगे कठोर नियामक पर पुनर्विचार करने के लिए आरबीआई के सामने यह उपयुक्त समय है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications