अग्निशमन दल के कर्मचारियों को मिलेगा आतंकवाद विरोधी प्रशिक्षण
गृह मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों गोवा में अग्निशमन सेवाओं के प्रमुखों के सम्मेलन के दौरान यह फैसला हुआ कि कर्मचारियों को इस तरह प्रशिक्षित किया जाएगा कि वे आतंकवादी हमले जैसी स्थिति में सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर ढंग से तालमेल बैठा सकें।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "सैद्धांतिक रूप से इस बात पर सहमति बनी है कि सुरक्षा बलों के साथ असरदार सहयोग हो। इसके लिए अग्निशमन दल के कर्मचारियों को सांकेतिक भाषा और कम से कम उपकरणों के इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।"
अधिकारी ने बताया कि इस कदम से आतंकवाद के खिलाफ जल्द और समय पर कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।
मुंबई अग्निशमन सेवा के प्रमुख के. डी. कारगोपिकर ने कहा, "हम अपने साथ हथियार नहीं ले जा सकते। हम चाहते हैं कि बचाव कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बल आगे के मोर्चे पर हमारा सहयोग करें।"
गौरतलब है कि 26 नवंबर, 2008 को मुंबई के कई स्थानों पर हुए आतंकवादी हमलों में लगभग 175 लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications