लखनऊ में रियलिटी शो का स्टंट करने के दौरान बच्चे की मौत

यह घटना शहर के विकास नगर इलाके में शनिवार को हुई। नगर के थाना प्रभारी जगन्नाथ सरोज ने आईएएनएस को बताया कि इलाके में रहने वाले कक्षा तीन के छात्र चंदन सिंह ने शनिवार को एक रियलिटी शो मे दिखाए गए स्टंट को करते समय खुद को फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।

सरोज ने बताया कि चंदन के चाचा भगत सिंह के मुताबिक वह एक मनोरंजन चैनल का रियलिटी शो नियमित रूप से देखता था।

भगत सिंह ने पुलिस से कहा, "शनिवार को चंदन अपने दोस्तों के साथ घर की तीसरी मंजिल पर रियलिटी शो देख रहा था। जब उसके दोस्त चले गए तो वह वही स्टंट करने लगा। तभी मुझे उसकी चीख सुनाई पड़ी। जब मैं उसके कमरे में पहुंचा तो उसे पंखे से लटका पाया। उसे तुरंत समीप के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।"

सरोज ने बताया कि पुलिस को रविवार को इस घटना की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि चंदन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+