सोमवार को प्रक्षेपित किए जाएंगे देश के पहले जासूसी और शिक्षा उपग्रह
चेन्नई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ईसरो) सोमवार को देश के पहले मौसम की जासूसी करने वाले तथा शिक्षा से जुड़े उपग्रहों को एक साथ प्रक्षेपित करेगा।
उपग्रहों को 229 टन वजनी पोलर सैटेलाइट लांच व्हीकल-सी12 (पीएसएलवी) के माध्यम से आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सुबह 6.45 बजे प्रक्षेपित किया जाएगा।
इस रॉकेट के साथ राडार इमेजिंग सैटेलाइट (आरआईएसएटी-2) जुड़ा होगा, जो अंतरिक्ष में स्थापित होने के बाद कोहरे तथा बादलों के बीच और यहां तक की रात में भी मौसम संबंधी जानकारी उपलब्ध कराता रहेगा।
आरआईएसएटी-2 का वजन 300 किलोग्राम है और यह तीन साल तक मौसम संबंधी जानकारियां भेजता रहेगा।
इसके अलावा इस रॉकेट से अनुसैट नाम का एक और उपग्रह जुड़ा होगा। यह अन्ना विश्वविद्यायल द्वारा विकसित पहला शिक्षा उपग्रह है।
अनुसैट का वजन 40 किलोग्राम है और इसे एक साल तक शिक्षा संबंधी कार्यो के लिए उपयोग में लाया जाएगा। इसरो द्वारा तैयार पीएसएलवी का उपयोग 15वीं बार उपग्रहों को प्रक्षेपित करने के लिए किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications