जनता तय करेगी कौन कमजोर, कौन मजबूत : सोनिया गांधी

इलाहाबाद और फैजाबाद में रविवार को चुनावी रैलियों में सोनिया ने कहा कि आडवाणी जी कह रहे हैं कि मनमोहन सिंह कमजोर प्रधानमंत्री हैं लेकिन मनमोहन सिंह को आडवाणी के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। मनमोहन सिंह ने अपनी कार्यशैली से साबित कर दिया है कि वह बहुत सक्षम नेता और सक्षम प्रधानमंत्री हैं। अब कौन कमजोर है और कौन मजबूत, यह फैसला देश की जनता करेगी।

उन्होंने कहा, "भाजपा के राज में देश में दर्जनों आतंकवादी हमले हुए। कंधार विमान अपहरण कांड हुआ और संसद तक पर आतंकवादी हमला हुआ। उस समय आडवाणी जी देश के गृह मंत्री थे, लेकिन उन्होंने और उनकी सरकार ने आतंकवादियों के समक्ष घुटने टेक दिए थे।"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो आतंकवादियों से निपटने में सक्षम है।

जनता को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस देश को कांग्रेस ने आजाद कराया। देश में उद्योगों, पुलों का निर्माण कांग्रेस ने करवाया। बैंकों का राष्ट्रीयकरण, भारतीय जीवन बीमा निगम जैसी संस्था की स्थापना और अनाज के मामले में देश को आत्मनिर्भर कांग्रेस की ही सरकार ने बनाया।

फैजाबाद में सोनिया ने कहा, "मैं राम की धरती को प्रणाम करती हूं। पिछले दो दशकों में अयोध्या समेत पूरे उत्तर प्रदेश में गैर कांग्रेसी राजनीतिक दलों ने सिर्फ नफरत की राजनीति की है। किसी भी सरकार ने विकास की तरफ ध्यान नहीं दिया।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+