मैं अंतिम बार चुनाव लड़ रहा हूं: फर्नाडिस

फर्नाडिस ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भावुक अंदाज में कहा, "मेरी उम्र अब काफी हो गई है। मैं चाहता हूं कि आप अंतिम बार मुझे वोट दें। मैं संसद में आपका प्रतिनिधि रहते हुए अंतिम सांस लेना चाहता हूं।"
उल्लेखनीय है कि जनता दल (युनाइटेड) ने फर्नाडिस को खराब स्वास्थ्य के आधार पर लोकसभा चुनाव के लिए टिकट देने से इंकार कर दिया था। फर्नाडिस ने जद (यु) अध्यक्ष शरद यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बगैर कहा कि वह अपने पूर्व सहयोगियों को चुनौती देने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।
फर्नाडिस ने अपने पूर्व सहयोगियों को तानाशाह करार देते हुए कहा कि बिहार सरकार गरीबों की अनदेखी कर रही है। उल्लेखनीय है कि फर्नाडिस वर्ष 1977 से मुजफ्फरपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications