संयम बरते वरुणः आडवाणी

वरुण ने शनिवार को आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "वह केवल आडवाणी का आशीर्वाद लेने और संकट के दौरान उनके तथा पार्टी द्वारा किए गए सहयोग के प्रति आभार प्रकट करने आए थे।
आडवाणीजी ने वरुण से बातचीत की और उन्हें प्रचार के दौरान संयम बरतने को कहा।" भाजपा नेता ने कहा, "आडवाणी जी ने वरुण से यह भी कहा कि वह सर्वोच्च न्यायालय से किए वादे को पूरा करें।"
वरुण पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया गया था। उन्हें कथित भड़काऊ भाषण देने के आरोप में 28 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को उन्हें दो सप्ताह के पैरोल पर रिहा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications