पाकिस्तान का विघटन अमेरिका और भारत दोनों के लिए खतरनाक: रिपोर्ट

वाशिंगटन, 18 अप्रैल(आईएएनएस)। कई अमेरिकी अधिकारियों को यह डर सता रहा है कि एटमी क्षमता से लैस पाकिस्तान कभी भी विभाजित हो सकता है और अगर ऐसा हुआ तो अमेरिका और भारत के सामने नई सुरक्षा चुनौती पैदा होगी। एक प्रमुख अमेरिकी अखबार समूह का यह आकलन है।

अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी अखबार 'चेन मैकक्लैची न्यूजपेपर्स' की आकलन रिपोर्ट में कहा गया है, " सामंतों और आतंकवादी सरगनाओं के बीच पाकिस्तान के विभाजित होने का खतरा है। ऐसा घटनाक्रम 11 सितंबर की घटना से पहले अफगानी आतंकवादियों द्वारा अमेरिका के लिए पेश भयावह सुरक्षा चुनौती से भी कहीं ज्यादा विकट चुनौती पैदा करेगा।"

इस रिपोर्ट में खुफिया अधिकारियों, रक्षा एवं राजनयिक अधिकारियों के हवाले से कई चिंताजनक तथ्य शामिल किए गए हैं। एक पूर्व अमेरिकी खुफिया अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर कहा, "अमेरिका के लिए यह त्रासदी कथित ईरानी क्रांति से भी ज्यादा विकट होगी।"

रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान के सांमतों और आतंकी सरगनाओं के बीच विभाजन से इसके एटमी जखीरे की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। इससे अफगानिस्तान में हालात सुधारने के प्रयासों को करारा झटका लेगा और भारत, तेल संसाधन से लैस फारसी की खाड़ी, मध्य एशिया, अमेरिका और उसके सहयोगियों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी।

रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा पाक सरकार अपनी सेना को अपेक्षित दिशा देने में विफल है और सेना को आतंकवादियों के हाथों हार का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान के कई नेता और अधिकारी इस्लामी आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई का इस धारणा के आधार पर विरोध कर रहे हैं कि अमेरिका भारत का साथ दे रहा है। वे आतंकवाद को पाकिस्तान के कश्मीर एजेंडे के लिहाज से हथियार मानते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+