प्रधानमंत्री लालू को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें : भाजपा (लीड-1)
पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू को समझौतावादी करार दिया वहीं दिल्ली में भाजपा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से लालू को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। कांग्रेस ने इसे हताशा में दिया गया बयान बताया है।
लालू ने शुक्रवार की शाम दरभंगा में एक चुनावी सभा में कहा था कि बाबरी मस्जिद विध्वंस के लिए जितना दोषी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) है उतना ही दोषी कांग्रेस भी है।
लालू को समझौतावादी करार देते हुए नीतीश ने शनिवार को राजधानी में कहा कि इतने दिनों तक उनके (लालू) कांग्रेस के साथ रहने का क्या अर्थ है।
दिल्ली में भाजपा प्रवक्ता बलबीर पुंज ने कहा, "इतने वर्षो बाद लालूजी को समझ में आया है। मंत्रिमंडल में रहे, अभी मंत्री हैं। वास्तव में देखा जाए तो लालू व कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।"
इधर, पटना में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता हृदय कुमार वर्मा ने लालू के इस बयान को हताशा में दिया गया बयान बताया। उन्होंने आईएएनएस को बताया कि बिहार में कांग्रेस की एक बार फिर बढ़ रही लोकप्रियता से लालू हताश हो गए हैं। इस कारण वह गलतबयानी पर उतर गए हैं।
दरभंगा के मनीगाछी में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लालू ने भाजपा का मतलब 'भारत जलाओ पार्टी' है।
उन्होंने कहा कि उनके पास पोल खोलने के लिए बहुत कुछ है। उनका मुंह खुलवाया गया तो सबों का पोल खुल जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद गिराने के 'दोषी' लालकृष्ण आडवाणी प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, जो कभी पूरा नहीं होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications