मुनाफे की घोषणा कर सिटीग्रुप ने चौंकाया

वाशिंगटन, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। संकट से जूझ रहे बैंकिंग समूह सिटीग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विक्रम पंडित ने एक वर्ष में पहली बार मुनाफे की घोषणा कर वित्तीय जगत को चौंका दिया है। बैंक को यह मुनाफा इसकी निवेश बैंकिंग शाखा की बदौलत हुआ है।

बैंक ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 1.6 अरब डॉलर की कमाई की। इससे पिछले वर्ष की समान अवधि में बैंक को 5.1 अरब डॉलर के नुकसान का सामना करना पड़ा था।

सिटीग्रुप का यह परिणाम वालस्ट्रीट के विशेषज्ञों द्वारा लगाए गए कई पूर्वानुमानों से बेहतर रहा है।

परिणामों की घोषणा के बाद सीईओ विक्रम पंडित ने कहा, "हम अपने प्रदर्शन से खुश हैं। आने वाले समय में हालांकि अर्थव्यवस्था में कमजोरी बनी रहेगी लेकिन इस दौरान हम सिटी की विभिन्न फ्रेंचाइजी को मजबूत बनाने में लगे रहेंगे।"

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2007 के अंत में वित्तीय संकट शुरू होने के बाद से अब तक सिटी को 28 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा। इसके बाद बैंक की मदद के लिए सरकार ने इसमें 45 अरब डॉलर मूल्य के शेयर खरीदे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+