राजपक्षे ने लिट्टे पर दबाव बनाने के लिए विश्व समुदाय से अपील की
राजपक्षे ने चिकित्सकों और किसानों के एक समूह के साथ यहां बातचीत के दौरान कहा, "लिट्टे वान्नी में हजारों नागरिकों को बंधक बनाए हुए है। मैं अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अपील करता हूं कि वह लिट्टे पर दबाव बनाए कि वह नागरिकों को मात्र एक घंटे की मोहलत दे दे, ताकि वे सरकार के नियंत्रण वाले सुरक्षित इलाकों में आ सकें।"
राजपक्षे की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब मुल्लैतिवु जिले में नागरिकों के सुरक्षित विस्थापन के लिए सैन्य कार्रवाई को और अधिक समय तक स्थगित करने हेतु श्रीलंका पर अंतर्राष्ट्रीय दबाव बना हुआ है।
राष्ट्रपति आवास टेंपल ट्रीज में बैठक के दौरान राजपक्षे के बयानों के हवाले से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, "मुझसे जारी मानवीय कार्रवाई रोकने के लिए कहने के बदले अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को लिट्टे पर दबाव बनाना चाहिए, ताकि वे नागरिकों को मुक्त कर दें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications