पुलिस महानिदेशक के खिलाफ टिप्पणी को लेकर ओवैसी संकट में (लीड-2)

ओवैसी की टिप्पणी को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने उनके खिलाफ सरकारी कर्मचारी को धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

पुराने शहर के कमातीपुरा पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 189 (सरकारी कर्मचारी को धमकाने का मामला) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ओवैसी ने मोहंती पर गुरुवार को हुए मतदान के दौरान हैदराबाद संसदीय क्षेत्र में पक्षपात करने और अपनी प्रतिद्वंद्वी तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के साथ सांठ-गांठ करने का आरोप लगाया था। उनके इस आरोप पर चुनाव आयोग ने भी नाराजगी जताई है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आई.वी.सुब्बाराव ने ओवैसी की टिप्पणी के वीडियो फुटेज की सीडी के साथ एक रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी है।

सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग एमआईएम प्रमुख को कारण बताओ नोटिस जारी कर सकता है। चुनाव आयोग ने ही मोहंती को पिछले महीने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद पर नियुक्त किया था।

ओवैसी हैदराबाद के वर्तमान सांसद हैं और वह इस सीट से दोबारा संसद में जाना चाहते हैं। हैदराबाद के अलावा राज्य की अन्य 21 संसदीय सीटों और 154 विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था।

ओवैसी ने शनिवार को कहा, "मोहंती विकृत दिमाग के आदमी है। वह वर्दी में बहादुर बनने की कोशिश कर रहे हैं। वह वर्दी उतार कर मैदान में आएं और लोकतांत्रिक तरीके से मेरा मुकाबला करें।"

सुब्बाराव ने चुनाव आयोग को भेजी अपनी रिपोर्ट के बारे में संवाददाताओं से कहा, "किसी जन प्रतिनिधि द्वारा किसी वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने चुनाव आयोग को इस बारे में एक रिपोर्ट भेजी है।"

उधर, एमआईएम के अध्यक्ष ओवैसी ने संवाददाताओं को बताया, "मोहंती राज्य के पुलिस महानिदेशक हैं, लेकिन सभी क्षेत्रों पर निगरानी रखने के बदले उन्होंने मतदान के दौरान अकेले हैदराबाद संसदीय क्षेत्र में डेढ़ घंटा बिताया।"

उन्होंने कहा, "मोहंती ने टीडीपी उम्मीदवार और उर्दू दैनिक सियासत के संपादक जाहिद अली खान को कम से कम 25 बार फोन किया। मैं सूचना का अधिकार कानून के तहत उनके द्वारा किए गए फोन काल का विवरण हासिल करूंगा।"

ओवैसी ने कहा, "इस सबके बावजूद हम हैदराबाद लोकसभा सीट और आठों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कराने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं।"

ओवैसी ने अपने आवेदन पर ध्यान न देने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी पर भी पक्षपात का आरोप लगाया है।

दूसरी ओर टीडीपी के नेतृत्व वाले चार पार्टियों के गठबंधन ने ओवैसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ओवैसी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपा है।

उल्लेखनीय है कि यहां पर अन्य पार्टियां मोहंती को एक ईमानदार अधिकारी के रूप में जानती हैं। लेकिन एमआईएम ने पिछले महीने चुनाव आयोग में आपत्ति दर्ज कराई थी कि मोहंती को पुलिस प्रमुख के रूप में नियुक्त न किया जाए। एमआईएम ने उन पर मुसलमान विरोधी होने का आरोप लगाया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+