बिहार में चुनाव पूर्व की तैयारियां संतोषजनक : चुनाव आयुक्त (लीड-1)
चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने एक दिन के बिहार दौरे पर आए चावला ने शनिवार को पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने जिलाधिकारियों को अपराधियों के अलावा संदिग्ध चरित्र के लोगों की सूची भी बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी सूची चुनाव तथा चुनाव के बाद भी प्रशासन को काम देगी।
उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद तथा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को चुनाव आयोग द्वारा नोटिस भेजने के मुद्दे पर बताया कि नोटिस के जवाब से चुनाव आयोग असंतुष्ट जरूर है, परंतु वह प्रक्रिया पूरी हो गई है।
उन्होंने वरूण गांधी द्वारा पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी के स्थानांतरण की मांग पर चर्चा करते हुए कहा कि वे दिल्ली जाकर इस मामले को देखेंगे तब ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
इसके पूर्व उन्होंने पटना तथा मुजफ्फरपुर में चुनाव में लगे अधिकारियों के साथ बैठक की तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि बिहार में दूसरे चरण के तहत 13 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होना है। इनमें वाल्मिकीनगर, पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, झंझारपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर और उजियारपुर लोकसभा सीट शामिल हैं, जहां 23 अप्रैल को मतदान होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications