पाकिस्तान में दो हमलों में 18 जवानों समेत 24 की मौत (लीड-3)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार हांगू जिले के डोबा में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी कार को सेना की एक सुरक्षा चौकी से टकरा दिया। उसी वक्त वहां से सेना का काफिला गुजर रहा था।
उप पुलिस अधीक्षक फरीद खान ने बताया, "यह एक आत्मघाती हमला था जिसमें 18 जवानों और दो नागरिकों की मौत हो गई। हमले में कम से कम 15 लोग घायल हो गए जिसमें पांच पुलिसकर्मी शामिल हैं।"
विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि सेना की 10 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इस हमले में चौकी पूरी तरह नष्ट हो गई।
सुरक्षा बलों ने घटनास्थल को घेर लिया है और घायलों को सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक इस हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
पाकिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने शुक्रवार को निचले सदन को बताया कि 2009 के पहले तीन महीनों में देशभर में 1842 आतंकवादी हमले हुए जिसमें 1395 लोगों की मौत हो चुकी है।
उधर डॉन टीवी की रिपोर्ट में कहा गया कि कबायली इलाके खैबर में रिमोट कंट्रोल से संचालित बम विस्फोट में आतंकवादी संगठन अंसारुल इस्लाम के कमांडर समेत चार लोगों की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications