विधायक की हत्या के मास्टर माइंड ने किया आत्मसमर्पण
भिन्ड के गोहद क्षेत्र में विधायक जाटवकी चुनाव प्रचार के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में पुलिस नारायण पंडित और शेर सिंह कौरव को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। नारायण पंडित ने पुलिस को बताया है कि उसने जाटव को अपने पिता पप्पू पंडित के कहने पर गोली मारी है। इसी आधार पर पुलिस पप्पू पंडित की तलाश में जुटी थी।
चंबल क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अरविन्द कुमार ने आईएएनएस को बताया है कि शुक्रवार की देर रात को पप्पू पंडित ने उनके सामने आत्म समर्पण किया। उन्होंने पप्पू को पूछताछ के लिए गोहद क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) एस़ एस़ चहल के सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस महानिरीक्षक के अनुसार विधायक हत्याकान्ड में अभी तक की जांच में जो तत्थ्य सामने आए हैं उसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका पप्पू पंडित की नजर आ रही है। पप्पू पंडित के पुलिस के गिरफ्त में आ जाने से हत्या की वजह का जल्द ही खुलासा हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications