क्यूबा के साथ संबंधों में नई शुरुआत होगी : ओबामा (लीड-2)
लंबे अरसे बाद यह पहला मौका था जब चावेज किसी अमेरिकी राष्ट्रपति से गर्मजोशी से मिले हों। उन्होंने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश की कई बार तीखी आलोचना की थी। दोनों नेता 'अमेरिकास शिखर बैठक' में हिस्सा लेने यहां पहुंचे थे। ओबामा और चावेज की हाथ मिलाते कई तस्वीरें जारी की गई हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक त्रिनिदाद और टुबैगो में शुक्रवार रात 'अमेरिकास शिखर बैठक' में ओबामा ने कहा, 'मैं जानता हूं कि आगे का सफर भी लंबा है जिसे तय करके ही हम वर्षो से चले आ रहे अविश्वास को मिटा सकते हैं।" उल्लेखनीय है कि शिखर बैठक में अमेरिका-क्यूबा संबंध एजेंडा में नहीं था।
उन्होंने कहा, "मैं इस बात के लिए तैयार हूं कि मेरा प्रशासन क्यूबा के साथ मानवाधिकार, अभिव्यक्ति की आजादी, लोकतांत्रिक सुधार और आर्थिक मुद्दों पर बातचीत करे।"
ओबामा ने कहा, "मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं महज एक वार्ता के लिए क्यूबा के साथ बातचीत में रुचि नहीं ले रहा हूं। मेरा मानना है कि अमेरिका-क्यूबा संबंधों को नई दिशा मिलनी चाहिए।"
इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने क्यूबा के राष्ट्रपति राउल कास्त्रो के उस बयान का स्वागत किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका मुल्क अमेरिका के साथ हर विषय पर बातचीत का इच्छुक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications