लालू ने दोहराया, बाबरी विध्वंस के लिए कांग्रेस जिम्मेदार (लीड-3)

पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने ही वहां का ताला खुलवाया और यह घटना घटी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस चाहती तो ऐसा नहीं होता।

उन्होंने यह भी दोहराया कि राजद, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) तथा समाजवादी पार्टी (सपा)के गठबंधन के बिना केन्द्र में सरकार नहीं बन पाएगी।

उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद के इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बाबरी मस्जिद के विध्वंस की घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी। उन्होंने कहा कि यह सच है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। परंतु लालू प्रसाद वर्ष 1997 से ऐसी कांग्रेस के साथ क्यों चिपके रहे। उन्होंने कहा कि इस सवाल का जवाब अब कांग्रेस और लालू प्रसाद दोनों को देना होगा।

उन्होंने कहा कि यह बयान लालू की हताशा का परिचायक है। पूर्व में लालू प्रसाद अल्पसंख्यकों को भाजपा का भय दिखाकर उनका वोट लेते थे परंतु अब स्थिति बदल गई है। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार ने अल्पसंख्यकों के विकास के लिए काफी काम किया है। उन्होंने लालू प्रसाद पर सत्ता के लिए समझौतावादी नीति अपनाने का भी आरोप लगाया।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को दरभंगा के मानीगाछी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भी लालू प्रसाद ने बावरी मस्जिद विध्वंस के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया था।

उन्होंने कहा कि भाजपा का मतलब भारत जलाओ पार्टी है। उन्होंने कहा कि उनके पास पोल खोलने के लिए बहुत कुछ है और उनका मुंह खुलवाया गया तो कई लोगों की पोल खुल जाएगी। उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद गिराने के दोषी लालकृष्ण आडवाणी प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, जो कभी पूरा नहीं होगा।

इसी बीच, राज्य कांग्रेस के प्रवक्ता हृदय कुमार वर्मा ने लालू प्रसाद के इस बयान को हताशा में दिया गया बयान बताया है। उन्होंने आईएएनएस से कहा कि बिहार में कांग्रेस की एक बार फिर बढ़ रही लोकप्रियता से लालू प्रसाद हताश हो गए हैं। इस कारण वे गलतबयानी पर उतर गए हैं।

उधर, दिल्ली में भाजपा के प्रवक्ता बलबीर पुंज ने कहा कि इतने वर्षो बाद लालू को समझ में आया है। वे कांग्रेस के साथ सरकार में रहे हैं और अभी भी मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि वास्तव में देखा जाए तो लालू और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+