ओबामा के दल में भारतीय मूल के 2 लोग शामिल
वाशिंगटन, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने देश के लोगों की फिजूलखर्ची की आदत को समाप्त करने और मंदी के शिकार अपने देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए बनाए गए तीन सदस्यीय दल में भारतीय मूल के दो लोगों के शामिल किया है।
अपने साप्ताहिक संबोधन में शनिवार को ओबामा ने कहा कि मंदी से उबरने के लिए सरकार की कार्यप्रणाली में बदलाव लाना होगा, इसके साथ ही आम लोगों को फिजूलखर्ची रोककर धन को बुद्धिमानीपूर्वक परिवार की जरूरतों पर खर्च करने की आवश्यकता है।
वर्जीनिया के प्रौद्योगिकी सचिव अनीश चोपड़ा को अमेरिका का मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी नियुक्त करने की घोषणा करते हुए ओबामा ने कहा कि अनीश सबसे बड़ी प्राथमिकता नए रोजगार पैदा करने और देश की जनता के स्वास्थ्य देखभाल की लागत कम करने का प्रयास करेंगे।
चोपड़ा वर्तमान में वर्जीनिया में सरकार के सुधारों में प्रौद्योगिकी की प्रभावी भूमिका की रणनीति बनाने की अगुवाई कर रहे हैं।
चोपड़ा और एक प्रबंधन सलाहकार कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेफ्री जेंट्स एक अन्य भारतीय मूल के नगारिक विवेक कुंद्रा के साथ मिलकर काम करेंगे।
विवेक कुंद्रा ओबामा सरकार में प्रौद्योगिकी नीति के प्रमुख हैं। वह प्रौद्योगिकी के उपयोग से सुरक्षा, पारदर्शिता और लागत में कमी को सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications