लालू ने फिर कहा, बाबरी विध्वंस के लिए कांग्रेस भी जिम्मेदार (लीड-2)

इससे पहले शुक्रवार को बिहार के दरभंगा में लालू ने बाबर मस्जिद विध्वंस के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के साथ-साथ कांग्रेस को भी जिम्मेदार ठहराया था।

उन्होंने कहा, "विध्वंस के लिए भाजपा और आडवाणी मुख्य रूप से जिम्मेदार हैं लेकिन कांग्रेस मस्जिद को बचाने में नाकाम रहने की जिम्मेदारी से बच नहीं सकती।"

इधर, लालू के इस बयान पर भाजपा, जनता दल (युनाइटेड) के साथ-साथ कांग्रेस ने भी पलटवार किया है।

पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू को समझौतावादी करार दिया वहीं दिल्ली में भाजपा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से लालू को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। कांग्रेस ने इसे हताशा में दिया गया बयान बताया है।

लालू ने शुक्रवार की शाम दरभंगा में एक चुनावी सभा में कहा था कि बाबरी मस्जिद विध्वंस के लिए जितनी दोषी भाजपा है उतनी ही दोषी कांग्रेस भी है।

लालू को समझौतावादी करार देते हुए नीतीश ने शनिवार को राजधानी में कहा कि इतने दिनों तक उनके (लालू) कांग्रेस के साथ रहने का क्या अर्थ है।

दिल्ली में भाजपा प्रवक्ता बलबीर पुंज ने कहा, "इतने वर्षो बाद लालूजी को समझ में आया है जबकि वे मंत्रिमंडल में रहे, अभी मंत्री हैं। वास्तव में देखा जाए तो लालू व कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।"

इधर, पटना में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता हृदय कुमार वर्मा ने लालू के इस बयान को हताशा में दिया गया बयान बताया। उन्होंने आईएएनएस को बताया कि बिहार में कांग्रेस की एक बार फिर बढ़ रही लोकप्रियता से लालू हताश हो गए हैं। इस कारण वह गलतबयानी पर उतर गए हैं।

दरभंगा के मनीगाछी में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए लालू ने कहा कि भाजपा का मतलब 'भारत जलाओ पार्टी' है।

उन्होंने कहा कि उनके पास पोल खोलने के लिए बहुत कुछ है। उनका मुंह खुलवाया गया तो सबों का पोल खुल जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद गिराने के 'दोषी' लालकृष्ण आडवाणी प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, जो कभी पूरा नहीं होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+