बाबरी विध्वंस के लिए कांग्रेस जिम्मेदार नहीं : मोइली
लालू ने बिहार में एक वक्तव्य में कहा था कि सन 1992 में हुए बाबरी मस्जिद विध्वंस के लिए कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों जिम्मेदार हैं। कांग्रेस नेता एम. वीरप्पा मोइली ने कहा, "मस्जिद टूटने के लिए कांग्रेस नहीं, आडवाणी जिम्मेदार हैं।"
समाचार चैनल सीएनएन-आईबीएन को दिए एक साक्षात्कार में मोइली ने कहा, "हमने कई बार मस्जिद के टूटने पर अफसोस प्रकट किया है।"
लालू ने दरभंगा में शुक्रवार को इस संबंध में बयान दिया था और शनिवार को पटना में उन्होंने एक बार फिर इस बात को दोहराया।
यादव ने कहा कि सन 1992 में कांग्रेस केंद्र में सत्ता में थी और वह मस्जिद पर हुए हमले को रोक सकती थी।
उधर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राष्ट्रीय सचिव शमीम फैजी ने आईएएनएस से कहा कि कि लालू यादव की टिप्पणी आधारहीन नहीं है लेकिन उन्होंने सवाल उठाया कि लालू को इस बात का एहसास अब क्यों हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications