ओवैसी ने पुलिस महानिदेशक पर टीडीपी के साथ साठगांठ का आरोप लगाया
ओवैसी हैदराबाद लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। आंध्रप्रदेश की अन्य 21 लोकसभा सीटों तथा 154 विधानसभा सीटों के लिए पिछले गुरुवार को मतदान हुआ था।
एमआईएम के अध्यक्ष ओवैसी ने संवाददाताओं को बताया, "मोहंती राज्य के पुलिस महानिदेशक हैं, लेकिन सभी क्षेत्रों पर निगरानी रखने के बदले उन्होंने अकेले हैदराबाद संसदीय क्षेत्र में डेढ़ घंटा बिताया।"
उन्होंने कहा, "मोहंती ने टीडीपी उम्मीदवार और उर्दू दैनिक सियासत के संपादक जाहिद अली खान को कम से कम 25 बार फोन किया। मैं सूचना का अधिकार कानून के तहत उनके द्वारा किए गए फोन काल का विवरण हासिल करूंगा।"
उल्लेखनीय है कि यहां पर अन्य पार्टियां मोहंती को एक ईमानदार अधिकारी के रूप में जानती हैं। लेकिन एमआईएम ने पिछले महीने चुनाव आयोग में आपत्ति दर्ज कराई थी कि मोहंती को पुलिस प्रमुख के रूप में नियुक्त न किया जाए। एमआईएम ने उन पर मुसलमान विरोधी होने का आरोप लगाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications