विदेशों में जमा कालाधन वापस लाएंगे : आडवाणी
बिहार के दौरे पर आए आडवाणी ने दरभंगा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए हालांकि यह भी कहा कि काले धन को लेकर जब तक राष्ट्रीय स्तर पर सहमति नहीं बनेगी तब तक इसे वापस लाने का रास्ता आसान नहीं होगा।
उन्होंने केन्द्र की सरकार में इच्छा शक्ति का अभाव होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस टीम का कैप्टन कौन है यही लोगों को पता नहीं चल पाता।
उन्होंने बिहार सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने विकास के जो काम शुरू किए हैं उन्हें और गति मिलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जरूरी है कि केन्द्र में भी राजग की सरकार बने। उन्होंने कहा कि केन्द्र में राजग की सरकार बनने से बिहार के विकास में और गति आएगी।
उल्लेखनीय है कि दरभंगा संसदीय क्षेत्र से भाजपा की ओर से कीर्ति आजाद चुनाव लड़ रहे हैं। दरभंगा संसदीय क्षेत्र में दूसरे चरण के तहत 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications