रायबरेली और अमेठी के विकास में अड़ंगा डाल रही है मायावती सरकार : राहुल गांधी (लीड-2)

अमेठी,18 अप्रैल(आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने उत्तरप्रदेश की मायावती सरकार पर रायबरेली और अमेठी के विकास में लगातार बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया है।

अमेठी के तिलोई में शनिवार को एक चुनावी रैली में राहुल गांधी ने कहा कि राज्य सरकार रायबरेली और अमेठी को फिर से पीछे धकेलना चाहती है। वह नहीं चाहती है कि यहां विकास हो।

पुराने दिनों को याद करते हुए राहुल ने कहा कि जब उनके पिता राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे तो वह दोनों हाथों से विकास करते थे। क्योंकि उस समय केंद्र के साथ-साथ उत्तरप्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी। लेकिन वर्ममान समय में राज्य में कांग्रेस की सरकार न होने के कारण मैं केवल एक ही हाथ से विकास कर पा रहा हूं। उन्होंने कहा कि तीन साल बाद राज्य में कांग्रेस की सरकार लाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे।

इससे पहले राहुल ने कहा, "अमेठी मेरा संसदीय क्षेत्र बाद में, पहले मेरा घर है और मैं अपने घर के लोगों (अमेठी की जनता) से समर्थन और प्यार ही मांग सकता हूं, वोट नहीं।"

राहुल ने कहा, "आप लोग जो प्यार मुझे देते हैं, वह मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है बाकी सारी चीजें बाद में हैं। मैं आपके प्यार का कर्जदार हूं। भविष्य में भी मैं आपके लिए दिल से काम करता रहूंगा।

उन्होंने कहा कि अमेठी से उनका राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक रिश्ता है। यह रिश्ता जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के समय से है। उन्होंने कहा कि वह इस रिश्ते को आगे बढ़ा रहे हैं।

कांग्रेस महासचिव ने कहा, "मुझ्झे इस बात का दुख है कि अमेठी में चुनाव है और मैं देश के दूसरे हिस्सों में प्रचार के चलते यहां ज्यादा समय नहीं दे पा रहा हूं। मेरी बहन प्रियंका ने यहां बहुत काम किया है। वह घर-घर जाकर लोगों से मिली हैं। इसके लिए मैं उसका बहुत आभारी हूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+