बच्चों को पसंदीदा स्कूल चुनने का अधिकार देने की वकालत
संगठन इस चुनावी मौसम में 'माई वोट, माई च्वाइस!' नामक अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत नेताओं से छात्रों, खासकर वंचित तबकों के बच्चों को 'शिक्षा वाउचर' देने की मांग की जा रही है ताकि वे पसंदीदा स्कूल में पढ़ सकें।
इस अभियान से जुड़ी वैशाली बोमजान का कहना है, "जब बच्चों की पढ़ाई के लिए कोष कोई समस्या नहीं होगी तो उन्हें पसंदीदा स्कूल चुनने की आजादी होगी। उन्हें बेहतर सुविधा और उत्कृष्ट स्तर वाला स्कूल चुनने की आजादी मिलनी चाहिए। इससे इनमें प्रतियोगिता की भावना पैदा होगी।"
संगठन दिल्ली में तीन वर्षीय शिक्षा परियोजना चला रहा है और दिल्ली में 400 बच्चों को सालाना 36,00 रुपए का शिक्षा वाउचर दिया जा चुका है ताकि उन्हें पसंदीदा स्कूलों में पढ़ने का मौका मिले। संगठन के कार्यकर्ता सभी दलों की चुनावी रैलियों में उपस्थिति जताकर नेताओं तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications