मंदी से अधिक खतरनाक है आतंकवाद : जरदारी

हेनान प्रांत के दक्षिणी शहर में वार्षिक बाओ फोरम फॉर एशिया (बीएफए) को संबोधित करते हुए जरदारी ने कहा,"आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हमारी मदद करिए, क्षेत्र की मदद करिए।"

शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से पांच अरब डॉलर से अधिक की सहायता का वादा हासिल करने में सफल जरदारी ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दुनिया की एकजुटता पा जोर दिया।

समाचार एजेंसी एपीपी के अनुसार सम्मेलन में जरदारी ने कहा कि सभी लोगों को एकजुट होना चाहिए और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए खतरा पैदा करने वाली हर चीज को रोकना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मंदी के अलावा आतंकवाद पूरी दुनिया की शांति के लिए खतरा है। जरदारी ने कहा कि मंदी न्यूयार्क पर 9/11 हमले का परिणाम है और आतंकवाद से पूरा इलाका खासकर अफगानिस्तान और पाकिस्तान प्रभावित है।

बीएफए की स्थापना 2001 में एशियाई देशों में आर्थिक विकास बढ़ाने के लिए दुनिया के अन्य देशों और एशियाई देशों के नेताओं बीच उच्च स्तरीय चर्चा के एक मंच के रूप में की गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+