अमेठीवासियों से समर्थन मांग सकता हूं, वोट नहीं : राहुल गांधी
अमेठी के तिलोई में एक चुनावी रैली में राहुल ने कहा कि अमेठी से उनका राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक रिश्ता है। यह रिश्ता जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के समय से है। उन्होंने कहा कि वह इस रिश्ते को आगे बढ़ा रहे हैं।
राहुल ने कहा, "अमेठी मेरा संसदीय क्षेत्र बाद में, पहले मेरा घर है और मैं अपने घर के लोगों (अमेठी की जनता) से समर्थन और प्यार ही मांग सकता हूं, वोट नहीं।"
राहुल ने कहा,"आप लोग जो प्यार मुझे देते हैं,वह मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है बाकी सारी चीजें बाद में हैं। मैं आपके प्यार का कर्जदार हूं। भविष्य में भी मैं आपके लिए दिल से काम करता रहूंगा।"
कांग्रेस महासचिव ने कहा, "मुझे इस बात का दुख है कि अमेठी में चुनाव है और मैं देश के दूसरे हिस्सों में प्रचार के चलते यहां ज्यादा समय नहीं दे पा रहा हूं। बहन प्रियंका ने यहां बहुत काम किया है। वह घर-घर जाकर लोगों से मिली हैं। इसके लिए मैं उसका बहुत आभारी हूं।"
राहुल ने मायावती सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य सरकार रायबरेली और अमेठी के विकास में बाधा उत्पन्न कर रही है। वह नहीं चाहती है कि यहां विकास हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications