वैज्ञानिक ने चंद्रमा की धूल का रहस्य सुलझाया

वाशिंगटन, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। अपोलो चंद्र अभियान के 40 वर्ष बाद एक वैज्ञानिक ने इस रहस्य का पता लगाया है कि क्यों चंद्रमा की धूल इतनी चिपचिपी है, जिससे वैज्ञानिक उपकरण खराब होते हैं और अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य को खतरा पैदा होता है।

उसका निष्कर्ष है कि सूर्य के तेज गति से परिभ्रमण करने के कारण बहुत कम गुरुत्वाकर्षण वाले चांद की सतह से धूल उड़ती है।

चंद्रमा की धूल उसकी सतह पर उतारे गए उपकरणों को खराब करती है और धूल के बादल चंद्रमा पर उतरने में बाधा डालते हैं।

चंद्रमा की धूल यान से बाहर निकलने वाले अंतरिक्ष यात्रियों की पोशाक से चिपक जाती है और यान में उनके वापस लौटने के बाद शून्य गुरुवात्कषर्ण वाले यान में घूमती रहती है। धरती पर वापस लौटने की तीन दिन की यात्रा के दौरान अंतरिक्ष यात्री की सांस में यह प्रवेश करती रहती है।

इस अध्ययन के लेखक नासा के भू-भौतिक विज्ञानी ब्रायन ओ ब्रेन ने कहा कि इस धूल से बचाव का उपाय करने से पहले आपको समझना होगा कि यह इतनी चिपचिपी क्यों है।

ओ ब्रेन ने 1969 के दौरान अपोलो 11 और अपोलो 12 अभियानों के दौरान चंद्रमा की सतह पर धूल के आंकड़ें एकत्र करने के लिए छोड़े गए उपकरणों के तथ्यों का उपयोग किया।

चंद्रमा के धूलकणों का औसत आकार 70 माइक्रोमीटर होता है को मानव बाल के बराबर मोटाई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+