पाक सेना ने प्रशिक्षण दियाः कसाब

पाकिस्तानी आतंकवादी मोहम्मद अजमल आमिर कसाब ने शुक्रवार को विशेष अदालत के सामने यह स्वीकार किया कि उसे और उसके नौ अन्य सहयोगियों को पाकिस्तानी सेना के मेजर जनरल रैंक के अधिकारियों की निगरानी में प्रशिक्षण दिया गया था।
मुंबई हमलों के मामले में लोक अभियोजक उज्जवल निकम ने कहा कि कसाब ने अदालत के समक्ष स्वीकार करते हुए कहा कि जब लश्कर-ए-तैयबा द्वारा उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा था तब एक मेजर जनरल ने वहां का दौरा किया था।
कसाब 26-29 नवंबर को हुए मुंबई हमलों का मुख्य आरोपी है। इन हमलों में 170 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications