ज़बान संभाल कर चलें वरुण: माया

Mayawati
लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पैरोल पर जेल से बाहर आये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता वरुण गांधी को उत्‍तर प्रदेश मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने चेतावनी दी है कि वो बाहर आये हैं, तो अपनी ज़बान पर लगाम रखें, क्‍योंकि अगर इस बार वरुण ने किसी भी प्रकार का भड़काऊ भाषण दिया तो उनके खिलाफ और ज्यादा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मायावती ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने वरुण गांधी को जमानत तब दी है, जब उन्होंने भविष्य में कोई भड़काऊ भाषण न देने की बात कहकर न्यायालय को एक हलफनामा दिया। उन्होंने कहा कि अगर वरुण ने फिर पीलीभीत जैसी घटना की पुनरावृत्ति की, तो उनके खिलाफ पहले से भी ज्यादा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

'कल्‍याण सिंह जैसा काम न करें वरुण'

मायावती ने कहा कि हमने अपनी तरफ से न्यायालय के समक्ष इस बात को मजबूती से रखा कि वरुण गांधी को रिहा न किया जाए। उनकी रिहाई से लोक व्यवस्था भंग हो सकती है, लेकिन फिर भी न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले का उनकी सरकार सम्मान करती है।

बसपा प्रमुख ने कहा कि वरुण उसी भाजपा से ताल्लुक रखते हैं जिसके मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह ने भी सुप्रीम कोर्ट के समक्ष हलफनामा देकर बाबरी मस्जिद की रक्षा करने की बात कही थी, लेकिन बाद में बाबरी मस्जिद का क्या हाल हुआ, यह दुनियाभर को पता है। इसलिए वरुण कल्‍याण सिंह न बनें तो अच्‍छा होगा। मायावती ने कहा कि वरुण गांधी की हर गतिविधि पर सरकार की पूरी नजर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+