नैना लाल एचएसबीसी इंडिया की नई प्रमुख

Naina lal Kidwai
कोलकाता। हांगकांग एंड शंघाई बैंकिंग कार्पोरेशन (एचएसबीसी) ने नैना लाल किदवई को भारत में अपनी नई प्रमुख बनाने की घोषणा की। किदवई अभी कंपनी के भारतीय मामलों की मुख्य कार्यकारी अधिकारी(सीईओ)हैं।

एचएसबीसी होल्डिंग पीएलसी ग्रुप के अध्यक्ष स्टीफेन ग्रीन ने संवाददाताओं को बताया, "किदवई एचएसबीसी के भारतीय मामलों की प्रमुख होंगी जबकि एचएसबीसी बैंक आस्ट्रेलिया लिमिटेड के सीईओ स्टुअर्ट डेविस भारत में कंपनी के सीईओ होंगे।" नई नियुक्तियां गत बीते बुधवार से प्रभावी होंगी।

किदवई ने अपनी नियुक्ति के बारे में कहा, "मैं भारतीय प्रबंधन बोर्ड की अध्यक्षता करूंगी जिसमें सभी संबंधित कंपनियों के सीईओ शामिल होंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+