लैपटॉप ने ली युवती की जान

पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला है कि हीथर की मौत वाहन चलाते समय लैपटॉप से उसके सिर में चोट लगने से हुई थी।
जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि हीथर ने वाहन को रोकने के लिए अचानक ब्रेक लगाया और तभी लैपटॉप उसके सिर में जा लगा जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। हीथर की उसी वक्त मौत हो गई थी।
जांचकर्ताओं ने कहा कि हीथर की मौत इस बात की चेतावनी है कि लोगों को वाहन के पिछले हिस्से में कोई भी भारी वस्तु रखने के मामले में सावधानी बरतनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications