गूगल का लाभ 8.9 फीसदी बढ़ा

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार गूगल ने पहली तिमाही में 1.42 अरब डॉलर का लाभ अर्जित किया जो कि पिछले वर्ष की समान अवधि 1.31 अरब डॉलर की तुलना में अधिक है।
कंपनी के राजस्व में बढ़ोतरी
कंपनी के राजस्व में 6.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 5.51 अरब डॉलर रहा हालांकि यह गत वित्त वर्ष की चौथी तिमाही की तुलना में तीन फीसदी कम रहा।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एरिक ई श्मिडट ने एक वक्तव्य जारी करते हुए कहा, "मंदी के इस दौर में गूगल के लिए यह तिमाही बेहतर साबित हुई है।"
इंडो-एशियन न्यूृज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications