टीचर की पिटाई से बच्ची कोमा में

यह घटना गुरुवार को नई दिल्ली के एमसीडी प्राइमरी स्कूल में हुई। दूसरी कक्षा की टीचर ने 11 साल की सन्नो खान अंग्रेजी की वर्णमाला नहीं बोल पा रही थी। गुस्से में आकर टीचर ने उसका सिर बेंच पर पटक दिया और उसे धूप में खड़ा कर दिया। जिस समय सन्नो को देखा गया तो वो मैदान में बेहोश पड़ी थी। तुरंत सन्नो के माता-पिता को खबर की गई और उसे अस्पताल ले जाया गया।
जांच के आदेश
चिकिस्तकों ने सन्नो का इलाज शुरू कर दिया है, लेकिन इस समय सन्नो कोमा में है। उसे इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में रखा गया है।
स्कूल प्रशासन ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया और कहा कि सन्नो पहले से ही बीमार थी। वहीं नगर आयुक्त केएस मेहरा ने स्कूल की टीचर और प्रिंसिपल को निलंबित करने के बाद प्राइमरी शिक्षा निदेशक को जांच के आदेश दिये हैं। उन्होंने तीन दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है।


Click it and Unblock the Notifications