छोटे बच्चे भी करियर को लेकर गंभीर

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आस्ट्रेलियाई शिक्षा विभाग के सलाहकार कैट कैस्टाइन इस बात को लेकर हैरान है कि चार वर्ष का एक बच्चा अपने करियर के बारे काफी गंभीर है।
अनुचित
कैट बच्चों की मनोदशा से खुश नहीं है। उन्होंने कहा इतनी कम उम्र में बच्चे करियर के बारे में सोचने लगे हैं, जो उचित नहीं है।
क्वींसलैंड चाइल्डकेयर के प्रमुख बैरी एलविस ने कहा, "आखिर चार साल का बच्चा यह कैसे सोच सकता है कि वह 20 वर्ष की अवस्था में क्या करेगा? यह ठीक नहीं है। मेरे मानना है कि 11 या 12 साल के बच्चे को करियर के बारे में सोचना पड़े तो यह अनुचित है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications