सत्ता में आया तो विदेशों में जमा काला धन वापस लाऊंगा: आडवाणी
देश की इस आर्थिक राजधानी में मीडिया से बातचीत करते हुए आडवाणी ने कहा कि विदेशी बैंकों में जमा करीब 140 अरब रुपए वापस लाने की हर संभव कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा, "भाजपा ने इसे लेकर एक टास्क फोर्स गठित किया है जो इस पूरे मामले के पहलुओं की जांच कर रहा है। हम यह पता लगाएंगे कि आखिर हमारे देश की संपत्ति को किन विदेशी बैंकों में छिपाकर रखा गया है।"
उन्होंने कहा कि स्विस बैंक के अलावा भी कई ऐसे विदेशी बैक हैं जहां कर की चोरी करने वाले भारतीयों का पैसा जमा है। उन्होंने कहा, "हमारे टास्क फोर्स ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट सौंप दी है। न सिर्फ स्विस बैंक, बल्कि ऐसे 70 टैक्स हेवेन या बैंक हैं जहां ऐसी रकम छिपाकर रखी गई है।"
आडवाणी ने कहा कि इस मसले पर राष्ट्रीय आम सहमति कायम किए जाने की जरूरत है। उनके मुताबिक इन गुप्त भारतीय खातों में जमा रकम को वापस लाने का सरकारी प्रयास तेज होना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications