पाकिस्तान के भीतरी इलाकों में पैठ बना रहा है तालिबान : न्यूयार्क टाइम्स

स्वात घाटी में अपना प्रभाव कायम करने के बाद इस संगठन की नजर पाकिस्तान के भीतरी इलाकों पर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि तालिबान ने अब अपना रास्ता साफ करने के लिए जमींदारों और उनके काश्तकारों के बीच टकराव की पृष्ठभूमि तैयार करनी शुरू कर दी है। अखबार के मुताबिक तालिबान की नजर घनी आबादी वाले पंजाब सूबे पर है। यहां जमींदारों के खिलाफ असामियों को भड़काया जा रहा है।

अखबार ने पाकिस्तान से प्रकाशित 'द टाइम्स' अखबार की उस रिपोर्ट का हवाला दिया है जिसमें लिखा गया है कि स्वात के प्रयोग को पंजाब में आजमाया जा रहा है। यहां सामाजिक बदलाव के नारे की आड़ में समाज को बांटकर ताालिबान अपनी हुकूमत कायम करना चाहता है।

'द टाइम्स' ने पाकिस्तानी-अमेरिकी वकील और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के सहपाठी रह चुके महमूब महमूद को यह कहते हुए उद्घृत किया है कि पाक जनता को सामाजिक क्रांति के लिए मनोवैज्ञानिक तौर पर तैयार किया जा रहा है। उनका मानना है कि लोग तालिबान के लुभावने एजेंडे से प्रभावित हो सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+