ओबामा को मौका देना चाहिए : बॉबी जिंदल
वाशिंगटन, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के लुइजियाना प्रांत के गर्वनर बॉबी जिंदल का कहना है कि पूर्व उपराष्ट्रपति डिक चैनी को राष्ट्रपति बराक ओबामा की राष्ट्रीय सुरक्षा नीति की आलोचना नहीं करनी चाहिए और रिपब्लिकन पार्टी को ओबामा को मौका देना चाहिए।
जिंदल ने गुरुवार को एबीसी के गुड मार्निग अमेरिका कार्यक्रम में कहा, "मेरा मानना है कि डेमोक्रेट और रिपब्लिकन दोनों को इस बात पर सहमत होना चाहिए कि मौजूदा राष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति वह सब करना चाहेंगे, जिससे हम सुरक्षित रहें।"
जिंदल ने कहा, "मुझे लगता है कि ओबामा की देशभक्ति या उनके इरादों पर हमें सवाल नहीं उठाना चाहिए।"
उल्लेखनीय है कि पूर्व उपराष्ट्रपति चैनी ने ओबामा की राष्ट्रीय सुरक्षा नीति की आलोचना करते हुए कहा था कि इससे अमेरिका जनता पर हमले का खतरा बढ़ सकता है।
जिंदल ने कहा कि हमें एक दूसरे की आलोचना बंद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विदेशी दौरे में हमें अपने पूर्ववर्ती की भी आलोचना नहीं करनी चाहिए।
जिंदल ने आबोमा के विषय में कहा, "विभिन्न देशों की राजधानियों में उनका स्वागत किया जा रह है लेकिन मैं अपने सहयोगियों में मौलिक परिवर्तन देखना चाहता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications