कांग्रेस का हाथ गरीबों के नहीं, उद्योगपतियों के साथ : सुषमा

जबलपुर में आयोजित जनसभा में स्वराज ने कांग्रेस पर जनता का भावनात्मक शोषण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही घोषणाएं और नारे परोसकर जनता को भ्रमित करने का काम किया है। पिछला चुनाव कांग्रेस का हाथ गरीबों के साथ का नारा देकर लड़ा गया था, मगर पांच साल में बढ़ी महंगाई ने आम आदमी की जिंदगी को ही मुश्किल में डाल दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार का हाथ औद्योगिक घरानों और पूंजीपतियों के साथ रहा है।

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस ने देश से गरीबी हटाने का नारा दिया था, भ्रष्टाचार को खत्म करने की कसमें खाई थी और देश को सुरक्षा प्रदान करने की शपथ ली थी। परंतु वह इन सभी मोर्चो पर विफल रही है। वोट बैंक की खातिर समाज को वगरे में बांट कर रख दिया है। आतंकवाद ने हर तरफ पैर पसार लिए हैं। खून की होली खेले जाने का दौर जारी है और बहनों की मांग व माताओं की गोदें सूनी होती जा रही हैं।

देश के वर्तमान हालात में सुधार लाने के लिए स्वराज ने जनता से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को सत्ता सौंपने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि राजग ही देश को स्थिर और सक्षम सरकार दे सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+