सोनिया और मायावती ने साधा एक दूसरे पर निशाना (राउंडअप)

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज में शुक्रवार को कांग्रेस उम्मीदवार जगदम्बिका पाल के समर्थन में आयोजित एक रैली में सोनिया गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार ने उत्तरप्रदेश के विकास के लिए जो धनराशि दी, मायावती सरकार ने उसका सही उपयोग नहीं किया, जिससे राज्य के विकास की गति थम गई है।

उन्होंने जनता से कहा कि वह मायावती सरकार से हिसाब लें कि आखिर केंद्र सरकार द्वारा दी गई धनराशि कहां खर्च की गई। सोनिया ने कहा कि मायावती सरकार के उपेक्षित रवैये के चलते राज्य में विकास की गति थम गई है। लोगों के हाथों में काम नहीं है। युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने के लिए कुछ नहीं किया गया।

दूसरी तरफ मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी(बसपा) अध्यक्ष मायावती ने फैजाबाद में एक चुनावी रैली में केंद्र सरकार पर उत्तरप्रदेश की अनदेखी करने का आरोप लगाया। मायावती ने कहा कि केद्र की संप्रग सरकार यूपी के साथ शुरू से ही सौतेला बर्ताव करती आई है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए मांगा गया अस्सी हजार करोड़ रूपये का पैकेज अभी तक मिला है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की बदहाली के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+