चुनाव प्रचार के दौरान मंत्री ने महिला को थप्पड़ मारा (पहले पैराग्राफ में संशोधन के साथ)
राज्यमंत्री रंजना बघेल के पति मुकामसिंह बघेल धार संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार है। धार जिले के ही मनावर विधानसभा क्षेत्र से रंजना बघेल विधायक है। वे शुक्रवार को दोपहर अपने पति के लिए वोट मांगने मनावर विधानसभा के पलासी गांव पहुंची। पता चला है कि रंजना बघेल जब पलासी पहुंची तो वहां मौजूद महिलाओं ने उन्हें घेर लिया और प्रदेश सरकार द्वारा की गई 50 हजार के कर्ज की माफी की घोषणा पर अमल न होने पर नाराजगी जताई।
ग्रामीणों का आरोप है कि महिलाएं घेराव कर विरोध कर रही थी तभी रंजना बघेल आपा खो बैठी और उन्होंने गंगाबाई नाम की महिला को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद माहौल गरमा गया और मंत्री को वहां से लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने मनावर थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मंत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
मनावर के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) अमर सिंह बासकले ने आईएएनएस को बताया है कि गंगाबाई ने लिखित में शिकायत की है कि मंत्री ने उन्हें थप्पड़ मारा है। गंगाबाई की इस शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला को थप्पड़ मारने के संदर्भ में बघेल से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन वे उपलब्ध नहीं हुईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications