वरुण गांधी अन्य राज्यों में भी प्रचार करेंगे: जेटली

दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार करने बिहार पहुंचे अरुण जेटली ने पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पहले तो वरुण अपने क्षेत्र पीलीभीत को देखेंगे और समय रहेगा तो अन्य राज्यों में भी जाकर चुनाव प्रचार करेंगे।

जेटली ने कहा कि भाजपा को केन्द्र में आने से अब कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा पुन: लौट रही है तथा आंध्र प्रदेश से संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) जा रहा है जो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने दोहराया कि सत्ता में आने के बाद प्राथमिकता के आधार पर विदेशों में जमा कालेधन को देश में वापस लाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने नक्सलवाद की चर्चा करते हुए कहा कि यह समस्या देश के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है कि नक्सलियों के पास राकेट लांचर तथा विदेशी हथियार कहां से आ रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+