वाजपेयी ने लखनऊवासियों से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की

लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय में शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में वाजपेयी के निजी सचिव शिवकुमार ने लखनऊवासियों के लिए उनके दस्तखत युक्त अपील को पढ़कर सुनाया।

अपील में वाजपेयी ने लखनऊवासियों से कहा है, "खराब स्वास्थ्य के कारण मैं न तो चुनाव लड़ पा रहा हूं और न ही आप लोगों से वोट मांगने आ पा रहा हूं। मैं आप सभी लखनऊवासियों से आप सबके परिचित और 'लखनऊ के लाल' लालजी टंडन को विजयी बनाने की अपील करता हूं। टंडन आपके, मेरे और हम सबके अपने हैं। वह प्रदेश सरकार में मंत्री और प्रतिपक्ष के नेता का दायित्व बखूबी निभा चुके हैं। लखनऊ ने उन्हें बनते देखा है तो उन्होंने लखनऊ को संवरते देखा है। आप लोग टंडन को जिताकर संसद में भेजिए।"

अपील में आगे वाजपेयी ने कहा है, "भले ही मैं खराब स्वास्थ्य के कारण आपके बीच नहीं आ रहा हूं। मगर आपके अपनेपन और स्नेह से मैं अभीभूत हूं। आपने मुझ्झे सांसद और देश का प्रधानमंत्री बनाया। मैं आपके स्नेह का कर्जदार हूं मगर कर्ज उतारूंगा नहीं। ऐसा करने से रिश्ते के औपचारिक होने का जोखिम है, जो मैं उठाना नहीं चाहता।"

भाजपा वाजपेयी की इस अपील की प्रतियों को लेकर लखनऊ के घर-घर जाएगी। शिव कुमार ने कहा कि हम वाजपेयी की इस अपील की प्रतियों को लेकर लखनऊ के घर-घर जाकर जाएँगे और उनके संदेश को हर मतदाता तक पहुंचाएंगे।

इस मौके पर लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी लालजी टंडन ने कहा, "मैं गर्व महसूस कर रहा हूं कि अटल जी जैसे देश के सर्वोच्च नेता ने मुझे जिताने के लिए अपील जारी की। इसके लिए मैं सारी जिंदगी उनका आभारी रहूंगा।"

टंडन ने कहा कि उन्हें लखनऊ के मतदाताओं पर भरोसा है कि वह उन्हें जिताकर संसद में भेजेंगे। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि इस ऐतिहासिक सीट पर पहले लोकसभा चुनाव से लेकर पिछले चुनाव तक कोई अपराधी, बाहुबली, अभिनेता और बाहरी व्यक्ति नहीं जीत सका है।

ज्ञात हो कि भाजपा के वयोवृद्ध नेता अटल बिहारी वाजपेयी वर्ष 1991 से लेकर 2004 तक पांच चुनावों में लखनऊ से सांसद चुने गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+