कसाब ने खुद को नाबालिग बताया
सरकार द्वारा नियुक्त उसके वकील एस. जे अब्बास काजमी ने कसाब से संक्षिप्त बातचीत के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एम़ एल. ताहिलयानी को सूचित किया कि उनका मुवक्किल 17 वर्ष का है और उम्र के लिहाज से वह वयस्क नहीं, बल्कि किशोर है। काजमी ने कहा, "मैं अदालत से अपील करता हूं कि इस मामले को किशोर अदालत में स्थानांतरित किया जाए।"
काजमी ने विशेष अदालत से कहा कि उसका मुवक्किल निरक्षर है और जिस वक्त मुंबई हमला हुआ उस वक्त वह 18 वर्ष का नहीं था।
इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए विशेष लोक अभियोजक उज्जवल निकम ने कहा कि यह अभियुक्त तीन बार अपनी अलग-अलग उम्र बता चुका है। उसने अपनी उम्र कभी 19 वर्ष बताई तो कभी 21 वर्ष। वह वयस्क है और उस पर इसी अदालत में मामला चलना चाहिए। उन्होंने अदालत को बताया कि कसाब ने अपनी जन्मतिथि 13 सितंबर, 1987 बताई थी और इसका जिक्र चार्जशीट में भी किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications