विदेशी बैंकों में जमा काला धन देश की सुरक्षा के लिए खतरा: आडवाणी (लीड-1)
उन्होंने यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि अगर केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनी तो काले धन को भारत लाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। आडवाणी ने कहा कि विदेशी बैंकों में जमा करीब 140 अरब रुपए को वापस लाने की हर संभव कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा, "भाजपा ने इसे लेकर एक टास्क फोर्स गठित किया है जो इस पूरे मामले के पहलुओं की जांच कर रहा है। हम यह पता लगाएंगे कि आखिर हमारे देश की संपत्ति को किन विदेशी बैंकों में छिपाकर रखा गया है।"
उन्होंने कहा कि स्वीस बैंक के अलाव' भी कई ऐसे विदेशी बैक हैं जहां करों की चोरी करने वाले भारतीयों का अवैध पैसा जमा है। उन्होंने कहा, "हमारे टास्क फोर्स ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट सौंप दी है। न सिर्फ स्वीस बैंक, बल्कि ऐसे 70 टैक्स हेवेन या बैंक हैं जहां ऐसी रकम छिपाकर रखी गई है। ऐसी रकम आतंकवाद की जड़ें मजबूत करने में खर्च हो सकती है।"
आडवाणी ने कहा कि इस मसले पर राष्ट्रीय आम सहमति कायम किए जाने की जरूरत है। उनके मुताबिक इन गुप्त भारतीय खातों में जमा रकम को वापस लाने का सरकारी प्रयास तेज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन बैंकों में 25 लाख करोड़ रुपए से लेकर 70 लाख करोड़ रुपए जमा
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications