कर्नाटक सरकार ने केंद्रीय धनराशि का दुरुपयोग किया : राहुल

उत्तर कर्नाटक के गुलबर्गा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, "केंद्र सरकार ने विभिन्न मदों में कर्नाटक सरकार को हजारों करोड़ रुपये दिए लेकिन वह राशि जरूरतमंदों तक नहीं पहुंची।"

उन्होंने कहा कि यही भाजपा यदि केंद्र की सत्ता में होती तो यह राज्य सरकार केंद्रीय धनराशि का बेहतर उपयोग करती।

राहुल ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार अमीरपरस्त है जबकि केंद्र की कांग्रेसनीत सरकार गरीब, अल्पसंख्यक, और दलित परस्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने समाज के सभी वर्गो का विकास करने का प्रयास किया लेकिन इसके विपरित विरोधी दल देश को बांटने के प्रयास में लगे रहे हैं।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा किए गए कार्यो की सराहना करते हुए उन्होंने वादा कि वे गुलबर्गा और उससे सटे तीन जिलों को विशेष दर्जा दिलाने का भरसक प्रयास करेंगे।

गुलबर्गा से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे चुनाव लड़ रहे हैं। वे लगातार नौ बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं और पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। गुलबर्गा में दूसरे चरण के तहत आगामी 23 अप्रैल को मतदान होना हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+