अस्पतालकर्मी ने 2 को गोली मार खुदकुशी की(लीड-1)
लास एंजेलिस, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के लास एंजेलिस के लांग बीच मेमोरियल मेडिकल सेंटर में गुरुवार को एक कर्मचारी ने अपने अधिकारी और एक अन्य प्रबंधक की गोली मार कर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली।
समाचार एजेंसी डीपीए ने पुलिस प्रवक्ता के हवाले से खबर दी है कि हमलावर की पहचान मारियो रमीरेज (50 वर्ष) के रूप में की गई है जो लांग बीच मेमोरियल अस्पताल का कर्मचारी था। मृतकों की पहचान केली हेल्स (56 वर्ष) और ह्यूगो बस्टामेंट (46 वर्ष) के रूप में हुई है।
एल ए टाइम्स में शुक्रवार को प्रकाशित समाचार के अनुसार अस्पताल की प्रवक्ता ने बताया कि बस्टामेंट अस्पताल का फार्मेसी प्रबंधक और हेल्स मुख्य कार्यकारी अधिकारी था।
लांग बीच पुलिस के प्रमुख एंथनी बट्स ने बताया कि बस्टामेंट ने मौके पर दम तोड़ दिया था जबकि हेल्स को बाद में मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्याओं के मकसद के बारे में जानकारी देने से इंकार कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications