तीसरे मोर्च की सरकार बनी तो परमाणु करार ठंडे बस्ते में रख देंगे : बर्धन

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव ए.बी. बर्धन का कहना है कि यदि लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में वाम दलों के समर्थन से तीसरे मोर्च की सरकार बनती है तो भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते को खत्म नहीं किया जाएगा बल्कि उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

आईएएनएस को दिए विशेष साक्षात्कार में बर्धन ने कहा कि परमाणु समझौते को खत्म नहीं किया जाएगा क्योंकि यह एक अंतर्राष्ट्रीय समझौता है। उन्होंने कहा, "भारत को अमेरिकी सामरिक नीतियों से बचाने के लिए हम इसे ठंडे बस्ते में रख देंगे।"

परमाणु समझौते को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की उपलब्धि के तौर पर गिनाने के लिए बर्धन ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आलोचना भी की। उन्होंने कहा, "यह कांग्रेस और मनमोहन सिंह हैं, जिन्होंने परमाणु समझौते को संप्रग के केंद्र में रखा।"

बर्धन ने कहा कि मनमोहन सिंह ने आम लोगों के हितों के बदले परमाणु समझौते के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि इस समझौते से आम लोगों का कोई हित नहीं जुड़ा हुआ है।

बर्धन ने कहा देश की जनता अमेरिका के साथ रणनीतिक रिश्ते के खिलाफ है। उन्होंने कहा, "हम समझौते का इसलिए विरोध कर रहे हैं क्योंकि इससे देश की स्वतंत्र विदेश नीति प्रभावित होती है। "

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष जुलाई में वाम दलों ने परमाणु समझौते के विरोध में संप्रग से समर्थन वापस ले लिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+